अनुराग के मन में संगठन सेवा का जोश बरकरार, उत्तर प्रदेश में युवा मोर्चा हाथरस को लाए नंबर बन पर
हाथरस। भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के चार वर्ष के कार्यकाल सफलता पूर्वक संपन्न होने पर जनपद के कार्यकर्ताओं ने जोश के साथ शुभकामनाएँ दी हैं। इसी अवसर पर बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री के जनपद में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के पद पर चार वर्ष पूर्ण होने पर शहर के प्रमुख चौराहा चामड गेट स्थित एस एस फिटनेट जिम पर जिम के ओनर विष्णु पहलवान व आदि पहलवानों ने भव्य स्वागत के साथ कार्यकाल के चार वर्ष पूर्ण होने पर चार केक काटकर शुभकामनाएं दी। इस अवसर भाजपा युवा मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष अनुराग अग्निहोत्री ने कहा कि संगठन ने जब मुझे ज़िलाध्यक्ष बनाया तो मेरी भी ज़िम्मेदारी रही कि में संगठन को क्या दू इसी सोच के साथ मैंने सर्वप्रथम क्षमतावान नौजवानों को अपनी टीम में पदाधिकारी बनाकर राजनीति में स्थापित किया। जबकि राजनैतिक क्षेत्र के स्वभाव के यह विपरीत था राजनेता अक्सर चाटुकार और कम क्षमता वाले लोगों को अपने इर्द गिर्द रखते हैं। परंतु मैंने उन नौजवानों को अवसर दिया जो भविष्य में भाजपा की मुख्य धारा में नेतृत्व कर सकते हैं।आज पूरे उत्तर प्रदेश में सोशल मीडिया फॉलोवर की सूची में हाथरस पहले स्थान पर है। इसी के चलते खट्टे मीठे अनुभवों अपार विरोध का सामना भी करना पड़ा और समर्थन भी अभूतपूर्व मिले ।आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष के रूप में चार वर्ष का कार्यकाल सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ आज प्रदेश में सब ज़िलों में वन 5 लाख से अधिक सोशल मीडिया फॉलोवर युवा मोर्चा हाथरस के हैं। शुरू से बात की जाये तो चाहे 2021 की नमो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हो या 2022 विधानसभा का युवा सम्मेलन हो या 2024 चुनाव से पहले पर एक ही समय प़र 6 नव मतदाता सम्मेलन चाहे 24 लोकसभा में पार्टी द्वारा जिला सीमा से बाहर लोकसभा की विधानसभा इगलास में धर्मवीर जी की टीम के साथ सामुहिक सम्मेलन हो कारगिल विजय की 24 घंटे की ज्योति जो अखंड रामायण के पाठ की वजह से प्रदेश भर में चर्चा का केंद्र रही या हाल ही में हुयी बाइक रैली तिरंगा यात्रा सब भव्यता पूर्वक संपन्न हुआ। अब कार्यकाल समयानुसार पूर्ण भी हो गया और पार्टी की सदस्यता भी नवीनीकृत हो चुकी है जिन सबने साथ दिया इन चार वर्षों में उनका आभार और जिन्होंने विरोध के रूप में सीख दी उनका भी आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने बारे में परिचय देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवा जोश के साथ पुराने कार्यकर्ताओं का मान सम्मान लगातार किया जा रहा है। शहर के वाटर वर्क्स निवासी अभाविप से छात्र राजनीति से पारी शुरू करने वाले अनुराग अग्निहोत्री को भाजपा आला कमान ने भाजयुमो का जिलाध्यक्ष बनाया था। । अनुराग अग्निहोत्री ने वर्ष 2007-11 तक एबीवीपी के कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रहे। उसके बाद वर्ष 2011-12 में नगर एसएफडी के प्रमुख रहे। धीरे धीरे मेहनत रंग लाई तो अभाविप में नगर मंत्री बने। उसके बाद वर्ष 2014 से 2016 तक नगर संयोजक रहे। उसके बाद अलीगढ़ अधिवेशन में संगठन मंत्री का दायित्व परिषद का सौंपा गया। निजी कारणों से घर वापसी हुई। अनुराग के मन में संगठन सेवा का जोश बरकरार था। उसके बाद मथुरा का विभाग संयोजक बनाया गया। जून 2017 से 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा आला कमान ने शाहजहांपुर में विस्तारक का दायित्व दिया। नेहरू युवा केंद्र की चयन समिति में सदस्य भी रहे। उसके बाद कोरोना की रोकथाम के लिए हाथरस का टीकाकरण अभियान का जिला संयोजक भाजपा ने बनाया था। आगे भी बहुत कार्यक्रमों में भागीदारी कर व कार्यक्रमों का संयोजक बनकर कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराए है।




