Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

महिला द्वारा श्री राम पर अभद्र टिप्पणी व श्रवण समाज को गाली गलौज करने का वीडियो वायरल होने पर महिला पदाधिकारियों ने थाने में शिकायती पत्र देकर की कार्यवाही की मांग

हाथरस। एक महिला द्वारा भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी व जातिगत ठाकुर ब्राह्मणों को गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको संज्ञान लेते हुए आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने अपने कस्बा सादाबाद की महिला पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए थाने में शिकायती पत्र देने को कहा। जिस पर महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी को शिकायती पत्र देते हुए कहा कि थाना मोहम्दाबाद क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी महिला विनीता देवी पत्नी देवपाल जाटव ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का नाम लेते हुए जातिगत ठाकुर व ब्राह्मण समाज पर गाली गलौज करते हुए भगवान श्री राम पर अभद्र टिप्पणी कर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है उक्त वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो से आक्रोशित होकर आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की महिला पदाधिकारियों ने थाना सादाबाद प्रभारी को शिकायती पत्र सौंपकर उक्त महिला के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर ऊषा देवी, रेखा राज, ज्योति राणा, कोमल देवी, पूनम देवी, श्यामा देवी, पूनम वर्मा आदि महिला पदाधिकारी मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *