Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सदर विधायक के प्रयासों से घंटाघर की घड़ी हुई सही, फिर गूंजेगी घंटे की आवाज

हाथरस। शहर की पहचान घंटाघर की घड़ी का घंटा अब फिर से बजेगा। इसके साथ ही इसकी सुईयों की आवाज भी सुनाई देने लगेगी। सदर विधायक अंजुला माहौर के प्रयासों से स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर इस घड़ी को प्रशासन की ओर से दुरुस्त करा दिया गया। शहर के घंटाघर का करीब चार साल पहले जीर्णोद्धार किया गया था। इसमें नगर पालिका की ओर से करीब 88 लाख रुपये खर्च किए गए थे। यहां रात में चमकने वाली आधुनिक घड़ी लगवाई गई थी।राजस्थान व गुजरात के पत्थर लगा कर इसे चमकाया गया था, लेकिन कुछ दिनों बाद यहां की घड़ी खराब हो गई। समय चाहे कोई भी हो यह घड़ी करीब एक बजे का ही समय दर्शाती थी। हर घंटे बजने वाले घंटे की आवाज भी सुनाई नहीं दे रही थी, लेकिन अब यह घड़ी फिर से लोगों को ठीक समय बताएगी। बीते दिन सदर विधायक अंजुला माहौर के अथक प्रयासों से जिला प्रशासन ने इसको सही कराया। जिससे घंटाघर के दुकानदारों में खुशी का माहौल है।

बॉक्स

खास बात
1947 में तत्कालीन चेयरमैन हीरामल वर्मन ने कराया था निर्माण।
06 रास्तों वाला है हाथरस का घंटाघर।
04 किलोमीटर तक दिखाई देती है घंटाघर की झलक।
88 लाख रुपये से हुआ था जीर्णोद्धार।
04 वेदों के प्रतीक कोनों पर किए गए स्थापित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *