हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन जोधपुर के संयोजक श्री घनश्याम ओझा जी पूर्व मेयर जोधपुर राजस्थान व राष्ट्रीय अध्यक्ष लघु उद्योग भारती ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, आगरा, मथुरा, गाजियाबाद, एटा, अमरोहा, दिल्ली संभल, जनपदों के सारस्वत समाज के व्यक्तियों क़ो जानकारी देते हुए कहा महासम्मेलन का उद्देश्य यह है कि सारस्वत ग्लोबल विजन 2035 के अंदर सारस्वत शिक्षा मिशन, सारस्वत स्टार्टअप एवं व्यवसाय मंच, सारस्वत टैलेंट बैंक, ग्लोबल सारस्वत कनेक्ट, संस्कृति एवं धरोहर पुनरुत्थान, यूथ एंड लीडरशिप एकेडमी, सीनियर्स फर्स्ट पहल, सामाजिक एकता और समावेश, ग्रीन अभियान, एक्सीलेंस अवॉर्ड, सम्मान- अधिकार – वापसी (मिशन कश्मीर सारस्वत ) सभी उद्देश्यों की सफलता समाज की सामूहिक प्रयासों पर ही निर्भर रहती है इसमें सभी का सहयोग और समर्थन आवश्यक रहेगा! उक्त सम्मेलन आगामी 20,21 दिसंबर 2025 को जोधपुर में अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत समाज का दो दिवसीय महासम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसके संबंध उत्तर प्रदेश सरस्वत समाज को आमंत्रित करने के लिए सम्मेलन संरक्षक जोधपुर हाई कोर्ट के प्रख्यात वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सरस्वत जी अलीगढ़ स्थित विवेकानंद इंजीनियरिंग कॉलेज में अपनी छह सदस्यीय टीम के साथ आए। जहां विवेकानंद इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंध श्री अनिल सारस्वत एडवोकेट, श्री राधेलाल सारस्वत अलीगढ़ श्री सतीश सारस्वत हापुर श्री हारस्वरूप सारस्वत अलीगढ़ श्री शैलेंद्र सारस्वत दिल्ली; श्री रामेश्वर सारस्वत – प्रदेश उपाध्यक्ष सारस्वत ब्राह्मण महासभा उत्तर प्रदेश, अमित सारस्वत गाजियाबाद; श्री प्रवीन सरस्वत, सत्य प्रकाश सारस्वत हाथरस के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम के संबंध में सभागार में दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वंदना की गई और आगामी कार्यक्रम के उद्देश्य और आयोजन में देश विदेश से आने वाले करीब पांच हजार लोगों की व्यवस्था की जानकारी कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से भाग लेने पहुंचे स्वजातीय लोगों को जानकारी दी गई!वरिष्ठ अधिवक्ता हस्तीमल सरस्वत ने बताया कि देश विदेश में एक अपरिचित व्यक्ति के रूप में रह रहे सारस्वत समाज के लोगो को जोड़ने के ध्येय से निकले हैं जिसमे उत्तर प्रदेश सारस्वत समाज अच्छी अग्रणी भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा हर क्षेत्र में सारस्वतों की पहचान बने उस पहल के लिय काम करना है जिसमें सबकी भागीदारी जरूरी है। उनके साथ जोधपुर से आए कैलाश सरस्वत, कैलाश ओझा,रामदेव ओझा मोहित ओझा , पवन जोशी राजेश सारस्वत भी आए इनके द्वारा भी कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संजय शर्मा राजा भईया, विवेक सारस्वत, पूर्व महानगर अध्यक्ष भाजपा, जी सी शर्मा , नेत्रपाल सारस्वत अध्यक्ष -सारस्वत समाज अलीगढ़ शिशुपाल सारस्वत, के अलावा मेरठ से उमेश सारस्वत, संजय सरस्वत, आगरा की अध्यक्ष यतेंद्र सारस्वत, डॉ विनोद सारस्वत, मथुरा से हरिश्चंद सारस्वत, के पी सारस्वत,ओमप्रकाश सरस्वत, गंगा प्रसाद सारस्वत वरिष्ठ अधिवक्ता ओ पी उपाध्याय,ब्रजेश सारस्वत एडवोकेट ओमवीर सारस्वत एडवोकेट, हाथरस से सत्य प्रकाश सारस्वत, हरिशंकर सारस्वत, रवि सारस्वत जिला अध्यक्ष अपना दल एस हाथरस, प्रवीन सारस्वत, शिवम, प्रभु दयाल सारस्वत, प्रमोद सारस्वत, सहित अलीगढ़ ओर प्रदेश भर के सारस्वत समाज के लोगो ने बैठक में भाग लिया! मंच संचालन श्री ओम प्रकाश सारस्वत मथुरा और अमित सारस्वत गाजियाबाद द्वारा किया गया
Home
ताजा न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन जोधपुर के संयोजक ने दी जानकारी दो दिवसीय महासम्मेलन का होगा आयोजन
अंतर्राष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन जोधपुर के संयोजक ने दी जानकारी दो दिवसीय महासम्मेलन का होगा आयोजन
Recommendation for You
सासनी। सुशीला फाउंडेशन, बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ़ इंडिया एवं सासनी विज्ञान क्लब द्वार पचमढ़ी मध्यप्रदेश…




