घर-घर जन्में कन्हाई, मंदिरों में सजें फूल बंगले और हिंडोले

हाथरस। शहर की रूई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया लाल महाराज मंदिर, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी जी महाराज मंदिर, घंटाघर स्थित श्रीगोविंद भगवान मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित श्रीठाकुर बिहारी जी महाराज मंदिर, हलवाई खाना स्थित मंदिर दाऊजी महाराज, पसरट्टा बाजार स्थित मंदिर लक्ष्मी नारायण, किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज, कमला बाजार स्थित मंदिर ठाकुर केशव देव महाराज, गांव लहरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर आदि में विशेष आयोजन किए गए। बृज की द्वार देहरी में 16 अगस्त को पूरे जोश, उत्साह व श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। घर-घर में कन्हाई का जन्म हुआ। 14 व 15 अगस्त को पूरे दिन लोगों ने जन्माष्टमी को लेकर शृंगार, पूजा-अर्चना व व्रत के सामान की खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में शृंगार व व्रत के सामान की दुकानें खुलीं रहीं। बाजारों में सजावट के सामान के साथ हिंडोलों को भी बिक्री हुई। लोगो ने अपने अपने घरों में हिंडोले सजाए। लोग भगवान श्रीकृष्ण के शृंगार, पूजा-अर्चना व व्रत के सामान की खरीदारी करने में जुटे रहे। बाजारों में हिंडोले सजाने के लिए मिट्टी के खिलौनों की दुकान भी सजीं। मंदिरों में भी पूरे दिन विशेष तैयारियां की गई। सुबह से ही साफ-सफाई के साथ रंगाई-पुताई का सिलसिला भी चला। शृंगार के लिए पोशाक, मुकुट, माला, दुपट्टा आदि सामान खरीदने के लिए लोगों की खासी भीड़ देखी गई। कमला बाजार, गुड़हाई बाजार, छोटे सासनी गेट, बेनीगंज व बागला मार्ग पर लोगों की अधिक भीड़ रही। जन्माष्टमी पर व्यंजन बनाने के लिए भी लोगों ने खाद्य पदार्थों की खरीदारी की। वही ठाकुर जी के लिए महिलाओं ने अपने अपने घरों में तरह तरह के व्यंजन बनाए।
बॉक्स
शहर के प्रमुख मंदिरों में हुए विशेष आयोजन
हाथरस। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के कई मंदिरों में सजावट हुई। शहर की रूई की मंडी स्थित ठाकुर कन्हैया लाल महाराज मंदिर, गुड़िहाई बाजार स्थित दाऊजी जी महाराज मंदिर, घंटाघर स्थित श्रीगोविंद भगवान मंदिर, बड़ी कोठी कमला बाजार स्थित श्रीठाकुर बिहारी जी महाराज मंदिर, हलवाई खाना स्थित मंदिर दाऊजी महाराज, पसरट्टा बाजार स्थित मंदिर लक्ष्मी नारायण, किला स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज, कमला बाजार स्थित मंदिर ठाकुर केशव देव महाराज, गांव लहरा स्थित बांकेबिहारी मंदिर आदि में विशेष आयोजन किए गए।
बॉक्स
नंदोत्सव के लिए तैयार होते रहे लड्डू
हाथरस। मंदिरों में लड्डू तैयार कराए जाते रहे। इनका वितरण नंदोत्सव के दौरान किया जाएगा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शनिवार को जिले भर के प्रमुख मंदिरों में भगवान के भव्य शृंगार सजाए गए। भगवान का दूध, दही, शहद, बूरा व गंगा जल से अभिषेक किया गया। भगवान को नई पोशाक धारण कराई गई। और भव्य शृंगार सजाए गए शाम को फूल बंगला और नौका विहार का दर्शन कराए गए इसके साथ ही विशेष आरती और भोग प्रसाद का इंतजाम किया जा रहा है। दर्शकों को दर्शन की सुविधा देने के लिए बेरिकेडिंग लगाई गई। मंदिरों में सीसीटीवी से निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम किए गए।




