Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष की सासु मां का निधन, पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

हाथरस। जनपद में अपने सामाजिक कार्यों में अलग पहचान बनाने वाली संस्था आदर्श महिला एव बाल संस्था की एक शोक सभा संस्था के जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मौहल्ला पर आयोजित की गई। जिसमें बीते दिन संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा की सास सुषमा स्वराज का अचानक निधन होने पर पदाधिकारियों व अन्य संस्था के लोगो ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वही भगवान से प्रार्थना की उनकी आत्मा को शांति मिले उनको आपने चरणों में स्थान दें। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों में मुन्ना सिंह परिहार, दिनेश बघेल, सोनू पंडित, अतुल ठाकुर, आलोक कुमार, राखी देवी, ऊषा देवी, पूनम देवी, ज्योति कुमारी पूनम वर्मा, जानू चौधरी सहित अन्य सामाजिक संस्था के पदाधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *