हाथरस! पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी एवं तस्करी के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए 01 अभियुक्त को गंगा धाम कालोनी बम्बा की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 730 ग्राम नशीला पदार्थ (गांजा) बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-
अमित पुत्र रामवीर सिंह निवासी खोडा हजारी थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
बरामदगी का विवरण-
730 ग्राम नशीला पदार्थ (गाजा) ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0-264/2025 धारा – 08/22 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
अपराधिक इतिहास अभियुक्त अमित उपरोक्त-
1- मु0अ0सं0 145/2022 धारा 13G थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
2- मु0अ0सं0 42/2021 धारा 13G थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
3- मु0अ0सं0 01/2022 धारा 60 EX ACT थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
4- मु0अ0सं0380/18 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट , थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
5- मु0अ0सं0 236/2023 धारा 323/504/506 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
6- मु0अ0सं0 157/2020 धारा 60 EX ACT थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस ।
7- मु0अ0सं0 614/2018 धारा 147/149/332/353 IPC थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम–
प्रभारी निरीक्षक गिरीश चन्द्र गौतम थाना कोतवाली नगर मय टीम जनपद हाथरस ।




