पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा प्रदत्त पदक व प्रशंसा चिह्न प्रदान करने के साथ सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित ।
➡️ आज दिनांक 15.08.2025 को पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन हाथरस मे झण्डारोहण कर सभी को देश रक्षा, एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री अशोक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री हिमांशु माथुर, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजकुमार व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
➡️पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस लाइन में झंडारोहण किया गया तथा उपस्थित सभी लोगो द्वारा राष्ट्रगान का गायन किया गया । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोक तंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई ।
➡️इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशिष्ट/सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मानित पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई । इसी क्रम मे पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में इस पावन दिवस के महत्ता को याद करते हुए सैंकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को याद किया गया एवं सभी पुलिसकर्मियों को अपने राष्ट्र के सम्मान को बनाये रखने व सभी को सत्यनिष्ठा के साथ अपना कर्तव्य पालन कर सुरक्षित एवं शक्तिशाली राष्ट्र के निर्माण में योगदान करने हेतु प्रेरित किया गया । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता स्वच्छंदता नही है जो हमें मनमानी करने की छूट दे बल्कि हम जहाँ भी रहे अपने कर्तव्यों का निष्पादन इस तरह से करें कि वो राष्ट्र की मंशा के अनुरूप राष्ट्र को मजबूत करें । हमको किसी को परेशान करने की नियत से कार्य नही करना चाहिए । सच्ची स्वतंत्रता एक अच्छे परिवेश में जो हमारे पूर्वजों ने हमको दी है कि आज हम एक उनमुक्त वातावरण में सांस ले रहे है । एक ऐसे राष्ट्र में हम अपने जीवन को खुशहाल बना रहे है कि जहाँ पर कोई धर्म, जाति आदि का प्रतिबंध नही है । हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से कर राष्ट्र की शक्ति बनें तथा सभी से अपील की सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन अच्छे ढंग से करें जिसे राष्ट्र और सशक्त व सुंदर बनें ।
➡️स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा पुलिस अधीक्षक जनपद हाथरस को महामहिम राष्ट्रपति महोदय का “पुलिस पदक” से सम्मानित किया गया ।
➡️इसी क्रम में 1.श्री अशोक कुमार- अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस, 2.श्री योगेंद्र कृष्ण नारायण- क्षेत्राधिकारी नगर, 3.श्री योगेश कुमार-थानाध्यक्ष सादाबाद, 4.श्री चेतन राजौरा- आरक्षी को श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रदत्त “प्रशंसा चिन्ह” सिल्वर से सम्मानित किया गया ।
➡️इसी क्रम में 1. श्री महेन्द्र सिंह- निरीक्षक गोपनीय कार्यालय हाथरस, 2. श्री राकेश कुमार – उपनिरीक्षक वाचक कार्यालय हाथरस को गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया । इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी मौजूद अधिकारी एवं कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कराकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई ।
➡️इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उत्कृष्ट/सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मेडल/प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
➡️इसी क्रम में निरीक्षक श्री मनीष चिकारा(पीआरओ पुलिस अधीक्षक), निरीक्षक डा0 कमलेश(प्रभारी डीटीयू), निरीक्षक श्री मुकेश कुमार (एण्टी थैफ्ट स्क्वाड), उ0नि0 श्री मयंक चौधरी (पीआरओ पुलिस अधीक्षक),उ0नि0 श्री अजयराज पाल (कोतवाली नगर ), उ0नि0 श्री राकेश कुमार (हाथरस गेट). उ0नि0 श्री शिवम साहू(चंदपा), उ0नि0 श्री कृष्ण कुमार शर्मा (हसायन), उ0नि0 श्री अनिल कुमार( गोपनीय कार्यलय पुलिस अधीक्षक), उ0नि0 श्री कमलेश (अपर पुलिस अधीक्षक कार्यालय ), उ0नि0 श्रीमती रितु तोमर( लोक शिकायत प्रकोष्ठ), उ0नि0 श्री सचिन चौधरी (साइबर क्राइम) , उ0नि0 श्री धीरज गौतम (सर्विलांस सैल) , उ0नि0 श्री रामब्रज ( वाचक कार्यालय पुलिस अधीक्षक ), एफएससओ श्री दीपक कुमार (फायर सर्विस), कम्प्यूटर ऑपरेटर उमेश कुमार (मीडिया सैल),कम्प्यूटर ऑपरेटर स्नेहान्शु शाक्य (डीसी), मु0आ0 सतनाम सिंह ( चालक पुलिस अधीक्षक ) . मु0आ0 अजय यादव ( चालक पुलिस अधीक्षक ), मु0आ0 अमरदीप सिंह ( चालक पुलिस अधीक्षक ) , मु0आ0 495 धर्मेन्द्र ( सिकन्द्राराऊ). मु0आ0 संजय यादव ( हाथरस जंक्शन). मु0आ0 भीमप्रताप (यातायात). मु0आ0 प्रतुल गुप्ता(जन सूचना सैल), मु0आ0 नवीन कुमार (गोपनीय कार्यालय पुलिस अधीक्षक ) , मु0आ0 सुनील कुमार (आर्मोरर पुलिस लाइन), महिला मुख्य आरक्षी श्वेता राजपूत (महिला थाना), म0मु0आ0 शिखा राणा ( आईजीआरएस सैल), आरक्षी एपी भुवनेश कुमार (टेलीफोन ड्यूटी), का0 सचिन यादव (मीडिया सैल हाथऱस), आरक्षी एपी महेश कुमार सिंह (स्कोर्ट पुलिस अधीक्षक), का0 हितेश शर्मा (सादाबाद), का0 गौरव शर्मा (मानवाधिकार सैल), प्र0प्ररि0 रामखिलाडी (कन्ट्रोल रुम), का0 मनु चौधरी (डीसीआरबी), का0 बिजेन्द्र सिंह (हसायन), का0 हितेश कुमार (डायल 112 हाथरस), का0एपी0 दीपक कुमार (पुलिस लाइन), आरक्षी पंकज राणा(एलआईयू), म0का0 प्रीती (सासनी), म0का0 रेखा शर्मा (मुरसान) को सरहानीय कार्यो के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।




