Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

बाद नगला आठवरिया में हुआ कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

हाथरस: जनपद हाथरस के बाद नगला आठवरिया क्षेत्र में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रधान हीरेंद्र यादव व भारतीय किसान भानू के मंडल मिडिया प्रभारी मोहम्मद सलमान ने फीता काटकर किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट में आसपास के क्षेत्रों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनोरंजन किया। हर टीम ने जीतने के लिए पूरा जोर लगाया, जिससे मैच काफी रोमांचक रहे। दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस सफल आयोजन के पीछे मुख्य आयोजक दीपक यादव भोला यादव, कालू पंडित, आकाश यादव, एडवोकेट पृथ्वी यादव सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने इस तरह के आयोजन को युवाओं के लिए एक अच्छा मंच बताया, जो उन्हें खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह आयोजन न केवल खेल भावना को बढ़ावा देने वाला रहा, बल्कि इसने क्षेत्र के लोगों को एकजुट होने का भी मौका दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *