पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चैकिंग अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सिकन्द्राराऊ के कुशल नेतृत्व में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुये ग्राम फरौली मे अपने को फर्जी बिजली कर्मी बता कर गाँव वालो से अवैध वसूली करने वाले 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है । जिनके पास से बुलेरो गाडी नं0 UP86AM8174 बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूछताछ का विवरण- अभियुक्तो द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए पूछताछ मे बताया कि यह गाडी अभियुक्त प्रवीण शर्मा की है जो उसने बिजली विभाग मे किराये पर लगा रखी थी । अभियुक्त प्रवीण शर्मा द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम फरौली मे जाकर लोगो को डराया गया कि वह विजिलेंस की टीम से हैै ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
- प्रवीन शर्मा उर्फ तुलसी पुत्र मोरमुकुट शर्मा निवासी तिलौठी थाना सासनी जनपद हाथरस ।
- जगदीश शर्मा पुत्र रामसेवक शर्मा निवासी लुटसान थाना सासनी जनपद हाथरस ।
- अंशू शर्मा पुत्र किसनलाल शर्मा निवासी तिलौठी थाना सासनी जनपद हाथरस ।
- हेमन्त प्रताप पुत्र विजेन्द्रपाल सिह निवासी नगला रामबल थाना सासनी जनपद हाथरस ।
बरामदगी का विवरण-
- 01 बुलेरो गाडी नं0 UP86AM8174
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0स0 247/25 धारा 308(2)/318(4) बीएनएस थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम –
अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक सलामूदीन खां मय टीम थाना हाथरस जंक्शन जनपद हाथरस ।




