Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

14 साल पहले हुआ छात्रवृत्ति घोटाला, ईओडब्ल्यू ने कृष्णा महाविद्यालय प्रबंधक को किया गिरफ्तार

हाथरस। छात्रों का फर्जी नामांकन दिखाकर 24.72 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। इस संबंध में वर्ष 2011 में मुरसान कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मुकदमे में राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। 14 साल पहले हुए छात्रवृत्ति घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) कानपुर की टीम ने 30 जुलाई को कृष्णा महाविद्यालय अगसौली के प्रबंधक राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। राजीव गुप्ता मूलरूप से एटा का रहने वाला है और उसका वहां बाइक का शोरूम भी है। वर्ष 2011 से 2013 के बीच
हुए अल्पसंख्यक एवं अनुसूचित जाति के छात्रों की छात्रवृत्ति घोटाले की जांच आर्थिक अपराध शाखा कर रही है। छात्रों का फर्जी नामांकन दिखाकर 24.72 करोड़ रुपये का घोटाला किया गया था। ईओडब्ल्यू की टीम के प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि इस संबंध में वर्ष 2011 में मुरसान कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। अब इस मुकदमे में राजीव गुप्ता को गिरफ्तार किया है। 31 जुलाई को उसे मेरठ न्यायालय में पेश किया गया इस घोटाले में तत्कालीन जिला समाज कल्याण अधिकारी उग्रसेन पांडेय की भी गिरफ्तारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *