Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पालिकाध्यक्ष ने किया सी.सी. रोड निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण

हाथरस। नगर पालिका परिषद द्वारा नगरवासियों की सुविधा हेतु राज्य वित्त के अंतर्गत मेंडू गेट चौराहे से नयागंज चौराहे तक चक्की बाजार में बनाए जा रहे सी.सी. रोड का पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीयजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि इस मार्ग के बनने से नगरवासियों को दैनिक आवागमन में अत्यंत सुगमता मिलेगी। उन्होंने कहा कि—
“मैं और पूरा नगर पालिका परिवार नगर के समग्र विकास हेतु संकल्पित हैं। हमारा निरंतर यही प्रयास है कि नगरवासियों की हर समस्या का प्राथमिकता के साथ निस्तारण सुनिश्चित हो।”
इसी कड़ी में नगर में विभिन्न सड़कों का चयन कर उनका निर्माण एवं मरम्मतीकरण प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है और आगे भी यह कार्य निरंतर जारी रहेगा। साथ ही नगर के प्रत्येक प्रमुख चौराहे पर हाई मास्क लाइट लगवाकर समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।बनगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं और इसी संकल्प के साथ जनहित में कार्य आगे भी जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *