Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर दूध सहित अन्य चीजों के लिए नमूने

हाथरस। शासन की आदेश और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग सहायक आयुक्त खाद्य 2 रणधीर सिंह के नेतृत्व और पंकज कुमार गुप्ता मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर जनपद के अलग-अलग स्थान से संदेह के आधार पर खाद्य पदार्थ के नमूने संग्रहीत किये जा रहे हैं l हाथरस में सासनी गेट स्थित उपाध्याय जनरल स्टोर से बिस्कुट का नमूना एवं शिवम दुग्ध स्वीट भंडार से बालूशाही का नमूना जांच के लिए लिया गया l सादाबाद गेट स्थित नवीन मिष्ठान भंडार से मावा के लड्डू और इकबाल लस्सी कॉर्नर से दही का नमूना जांच के लिए लिया गया l हतीसा के पास मुकेश से दूध का नमूना, कोटा रोड पर विपिन कुमार से दूध का नमूना , नगला भूस पर मनोज कुमार से दूध का नमूना और चकलेश्वर बंबे पर शिवनंदन उर्फ भूरा से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया l सासनी तहसील स्थित गिरिराज मिष्ठान भंडार से जलेबी का नमूना राजीव डेरी ले जा रहे गाय के दूध का नमूना जांच के लिए लिया गया l सासनी तहसील स्थित ओम मिष्ठान भंडार से 20 किलोग्राम खराब मिठाइयां खाद्य कारोबार करता को चेतावनी देते मौके से हटवाया गया l तहसील सिकंद्राराऊ में महक मिष्ठान भंडार से पेड़ा का नमूना जांच हेतु लिया गया l अलीगढ़ बाईपास पर शशिकांत पुत्र धर्मेंद्र कुमार से दूध का नमूना जांच हेतु लिया गया l फूड सेफ्टी ऑन व्हील्स के माध्यम से सासनी तहसील अंतर्गत रुहेरी , नानऊ रोड और जलेसर रोडपर विभिन्न खाद्य पदार्थ की प्राथमिक जांच मौके पर कर जांच रिपोर्ट से लोगों एवं खाद्यकारोबारकरता को अवगत कराया गया l मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं और अग्रिम कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्ति पर की जाएगी l खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ विकास कुमार, पारुल सिंह, ओमकार कुशवाहा, सुरेंद्र कुमार गोंड व करतार सिंह द्वारा कार्यवाही की गई l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *