Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

पेट्रोल पंप से ईंधन भरवाकर बिना पैसे दिये कार चालक फरार , कर में फंसा रक गया पम्प का नोजल

हाथरस । पेट्रोल पम्प से ईंधन भरवाकर कर कार चालक बिना पैसे दिये ही पम्प के नोजल को उखाड़ता हुआ फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।पेट्रोल पंप संचालक ने इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट में शिकायत दर्ज कराई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जलेसर रोड स्थित गढ़ी जैनी के श्री बालाजी फ्यूल स्टेशन पर गुरुवार को एक कार चालक ने पंप पर सेल्समैन से गाड़ी की टंकी फुल करने को कहा। कार की ही टंकी फूल होते ही चाल कार स्टार्ट कर तेजी से भागा। इस दौरान गाड़ी में लगे पम्प के नोजल उखाड़ता हुआ भाग गया। अचानक हुई घटना से पेट्रोल पंप का कर्मचारी देखता ही रह गया और गाड़ी के पीछे चिल्लाता हुआ दौड़ा।
घटना की जानकारी पेट्रोल पंप कर्मियों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भागे हुए वाहन का पीछा किया। हालांकि, पुलिस कार चालक को पकड़ने में असफल रही। पुलिस को करीब 2 किलोमीटर आगे पेट्रोल पंप का नोजल मिला, लेकिन कार का कोई पता नहीं चला।
पुलिस पम्प पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार और चालक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *