Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना सादाबाद पुलिस द्वारा थाना सादाबाद क्षेत्रान्तर्गत भार्गव कॉलोनी मे घर मे चोरी की घटना कारित करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

हाथरस! श्री विजय कुमार पुत्र नंदकुमार निवासी बमनई थाना मुरसान जनपद हाथरस द्वारा थाना सादाबाद पर सूचना दी कि उसने भार्गव कॉलोनी मे अपना घर बनाया है जिसमे से रात्रि 19.07.2025 को अज्ञात चोर द्वारा कॉपर के तार आदि सामान चोरी कर लिया है । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया था ।

➡️ पुलिस अधीक्षक हाथरस श्री चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना का सफल अनावरण करने व घटना कारित करने वाले अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी सादाबाद को निर्देशित किया गया था | जिसके क्रम में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा सूचना पर कार्यवाही करते हुए 01 चोर को सलेमपुर बम्बे से गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 02 किलो 700 ग्राम कॉपर तार व पाईप कॉपर बरामद हुआ है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
अनिल कुमार पुत्र राजवीर सिंह निवासी कुरसण्डा थाना सादाबाद जनपद हाथरस

बरामदगी का विवरण-

  1. 02 किलो 700 ग्राम कॉपर तार ।
  2. कॉपर पाईप ।

आपराधिक इतिहास अभियुक्त अनिल कुमार उपरोक्त

  1. मु0अ0सं0 437/24 धारा 303(2)/317(2) बीएनएस थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।
  2. मु0अ0सं0 347/25 धारा 305(a)/331(4)/317(2) बीएनएस थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम-
थानाध्यक्ष योगेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *