सासनी। गांव रूदायन के जंगलों में एक करीब उन्नीस वर्षीय युवक फांसी पर लटका मिला जिससे गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर गांव के लोगों की भीड जुट गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव रूदायन निवासी मुकेश कुशवाहा हैंडपंप आदि लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता हैं वहीं मुकेश का बडा बेटा योगेश नोयडा की हेलमेट के शीशा बनाने वाली कंपनी में मेहनत मजदूरी करता था। बताते हैं कि योगश करीब तीन दिन पूर्व अपने गांव आया और सब कुछ ठीक प्रकार था। मंगलवार की शाम करीब पांच बजे ग्रामीणों ने जंगलों में देखा कि एक पेड पर योगेश का शव उसकी शर्ट से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ है। यह खबर क्षेत्र में जंगल की आग तरह फैल गई। परिजनों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो रोते बिलखते मौके पर पहुंच गये। परिजनों में कोहराम मच गया। उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मृतक के लटकते शव को पेड से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं कुछ लोग कयास लगा रहे थे कि किसी ने उसकी हत्या की है, कुछ आत्महत्या बता रहे थे। समाचार लिखे जाने तक योगेश की मौत का कोई कारण पता नहीं चल सका।उधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं फॉरेंसिक टीम के जवान भी जांंच के लिए पहुंच गये और मृतक का फोन तथा मौके पर साक्ष्य इकटठे कर लैव जांच को भेेजे ।
जंगलों में फांसी पर लटका मिला युवक, फैली सनसनी
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









