हाथरस। जनपद के कस्बा सादाबाद विभिन्न सामाजिक संस्थाओ में से अपनी अलग साख जमाने वाली आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था की बैठक बीते दिन संस्था के जिला कार्यालय कूपा गली बरी वाला मोहल्ला में आहूत की गई थी जिसमें संस्था के सभी पदाधिकारियों मौजूद थे। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कहा था कि आने वाले दिनों में हिंदुओं का पवित्र महीना सावन माह की शुरुआत होने वाली है। जिसके तहत कस्बा में शिव मंदिरों व कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली मांस मदिरा की दुकानों को बंद रखने हेतु सोमवार को एसडीएम संजय चौधरी को एक ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को जनपद में सकुशल संपन्न कराया जाए। कांवड़ शुरू होने से पहले मंदिरों की साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। जर्जर विद्युत खंभों को ठीक कराने और ट्रांसफार्मरों को जाली से ढकने के निर्देश दिए जाए। जनपद के सभी सीएचसी को सक्रिय करने के साथ ही कांवड़ मार्ग पर प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त एंबुलेंस व्यवस्था की जाए। बड़े मंदिरों में बैरिकेडिंग और पार्किंग की व्यवस्था की जाए। महिला पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा ने कस्बा की सादाबाद तहसील पहुंच कर एसडीएम संजय चौधरी को ज्ञापन दिया। जिस पर एसडीएम महोदय ने संस्था की महिला पदाधिकारियों के साथ उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा को आश्वासन दिया कि हिंदुओं की भावनाओं को ध्यान रखते हुए उचित इंतजाम किया जाएगा। इस मौके पर आदर्श महिला एवं बाल कल्याण संस्था राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा राणा, व संस्थापक मनीष कौशिक एवं राष्ट्रीय उप सचिव धीरज दूबे एवं प्रदेश महामंत्री राजकुमार सनातनी एवं प्रदेश अध्यक्ष नेहा गुप्ता एवं राखी देवी , पूनम देवी, ऊषा देवी, कोमल, श्यामू देवी, पूनम वर्मा, दिनेश बघेल, जानू चौधरी, अनिल चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Home
ताजा न्यूज़
आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, शिव मंदिरों व कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली मांस मदिरा की दुकानों को बंद कराने की उठाई मांग
आदर्श महिला एव बाल कल्याण संस्था ने एसडीएम को दिया ज्ञापन, शिव मंदिरों व कांवड़ यात्रा के रास्ते में पड़ने वाली मांस मदिरा की दुकानों को बंद कराने की उठाई मांग
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









