हाथरस। 22 जून को वादी संजीत कुमार पुत्र श्याम सिंह निवासी बगुली कमालपुर थाना मुरसान द्वारा सूचना दी कि कमल कान्त गौतम आदि द्वारा एक ही जमीन का तीन व्यक्तियो से कूट रचित दस्तावेज तैयार कर वादी को धोखा देकर रूपये हडप लिये है। न ही रूपये वापस दिये व नही बैनामा किया गया है । प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम में आज 22 जून को पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार फरार/वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के कुशल नेतृत्व में थाना सादाबाद द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को ग्राम महावतपुर से गिरफ्तार किया गया है । जिसका पूरा नाम पता कमल कान्त उर्फ के0के0 पुत्र शिव कुमार उर्फ शिवाजी निवासी ग्राम महावतपुर थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।अभियुक्त कमल कान्त उर्फ के0के0 शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे भी जेल जा चुका है व थाना सादाबाद का हिस्ट्रीशीटर( एच0एस0 संख्या 15 बी) अभियुक्त है। जिसके विरूद्ध चोरी,हत्या का प्रयास, गैग्गस्टर अधिनियम,एनडीपीएस अधिनियम आदि जैसी संगीन धाराओ में कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी योगेश कुमार मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस है ।
Home
ताजा न्यूज़
सादाबाद पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
सादाबाद पुलिस ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर ठगी करने वाले एक हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









