Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

सासनी पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से एक अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद

हाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के आदेशानुसार फरार/वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में थाना सासनी पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को ग्राम जगीपुर से गिरफ्तार किया गया है । जिसका नाम पता कुलदीप पुत्र राकेश कुमार निवासी जगीपुर थाना सासनी है। जिसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए है । अभियुक्त की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सासनी पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार शर्मा मय टीम थाना सासनी जनपद हाथऱस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *