जनपद में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एंव पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलानें के लिये होगी महिला जनसुनवाई
पीड़ित महिलाएं अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जनसुनवाई से उठाएं लाभ
हाथरस। सदस्य सचिव उ०प्र० राज्य महिला आयोग मानवाधिकार भवन (तृतीय तल) गोमती नगर, लखनऊ के पत्र दिनांक 20 जून के क्रम में घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु महिला जनसुनवाई / समीक्षा बैठक दिनांक 25 जून को प्रातः 11बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती रेनू गौड़ की अध्यक्षता में की जानी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने जनपद की समस्त पीड़ित महिलाओं से अपील की है कि 25 जून को प्रातः 11 बजे से तहसील सदर सभागार कक्ष, में आहूत जनसुनवाई में प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होने का कष्ट करें, जिससे त्वरित न्याय दिलाये जाने में नियमानुसार कार्यवाही की जा सके।














