हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड पुलिस चौकी के इंचार्ज दरोगा अनिल शर्मा को अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार । मोहल्ला अय्यापुर निवासी साहब सिंह ने कुछ लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की जांच दरोगा अनिल शर्मा कर रहे थे। उन्होंने इस मामले में फाइनल रिपोर्ट लगा दी। जिस पर क्षेत्राधिकारी ने आपत्ति जताते हुए मामले को फिर से विवेचना के लिए दरोगा को भेज दिया । मामले में दरोगा ने साहब सिंह से कार्रवाई करने के एवज में 10 हजार रुपए की मांग की। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी। अलीगढ़ से आई एंटी करप्शन टीम के प्रभारी देवेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ जाल बिछाया। दरोगा जब आगरा रोड पुलिस चौकी पर रिश्वत ले रहा था, तभी टीम ने उसे पकड़ लिया। उसके पास से 500-500 के 20 नोट बरामद हुए। टीम आरोपी दरोगा को हाथरस गेट कोतवाली ले गई, जहां उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एंटी करप्शन टीम ने रंगेहाथ दबोचा दरोगा : 10 हजार की रिश्वत लेने का आरोप
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









