Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के विरोध में अधिवक्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

सासनी। भारतीय जनता पार्टी मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में एसडीएम श्रीमती प्रज्ञा यादव को ज्ञापन सौंपा।
कर्नल सोफिया पर की गई टिप्पणी को लेकर गुरूवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम प्रज्ञा यादव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी भारतीय सेना की प्रतिष्ठित अधिकारी हैं, सैन्य अधिकारी का अपमान किसी भी हालत में सहन नहीं होगा। मंत्री की टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि एक महिला सैन्य अधिकारी का घोर अपमान भी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में गलत संदेश फैलाती हैं। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने राज्यपाल से मंत्री के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेसियों ने कहा है कि कार्रवाई होने से भविष्य में कोई अन्य व्यक्ति इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करेगा। ज्ञापनदाताओं में राजेश शर्मा, संतोष शर्मा, ं मुकेश कुमार, योगेश शर्मा,कृष्ण कुमार मधुकर नगाईच आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *