Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

अनेकता में एकता का पाठ पढ़ने वाली केवल भारतीय सनातन संस्कृति ही है !” : आशीष शर्मा

हाथरस ! 12 मई स्थानीय अलीगढ़ रोड स्थित पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी के कैंप कार्यालय पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया ! प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के वार्षिकोत्सव समारोह में “विश्व एकता और विश्वास के लिए ध्यान” विषय पर बोलते हुए नगर पालिका परिषद हाथरस के पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी ने कहा कि, ब्रह्माकुमारी संस्था ने अपने त्याग, तपस्या और तेज से दुनिया भर में सादगी, संयम और सहयोग का एक अद्भुत वातावरण खड़ा किया किया है ! ब्रह्माकुमारी संस्था पूरे विश्व में शांति और संवाद का संदेश लेकर भारत की संस्कृति की राजदूत बनकर कार्य कर रही है ! अपने संबोधन में पूर्व पालिका अध्यक्ष पंडित आशीष शर्मा जी ने कहा, कि ब्रह्माकुमारी योग और ध्यान के माध्यम से पूरे विश्व में हर मानव के अंदर शांति और साधना का एक दीप प्रज्वलित करने का काम कर रही है; उन्होंने कहा अनेक वर्षों से हर व्यक्ति के अंदर की सद्गति को जागृत करने का यहां प्रयास हो रहा है, और इस तपोवल से एक अद्भुत शांति का वातावरण यहां महसूस किया जा सकता है !
इस अवसर पर बालिकाएं पूजा एवं संजू ने जन्मोत्सव के भाव नृत्य प्रस्तुत किये, जिसे देखकर लोग भाव विभोर हो गए !
इस मौके पर वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका चरखी दादरी हरियाणा से पधारी बी के प्रेम दीदी ने सभी को अपना स्नेहाशीश दिया,साथ ही बीके शांता बहन, बीके मीणा बहन, बीके हेमलता बहन, बीके नीतू बहन, बी के दुर्गेश, बीके श्वेता, बीके वंदना, बी के पूजा, बीके राकेश अग्रवाल, दाऊदयाल अग्रवाल, केशव देव मनोज कुमार, रविंद्र सिंह, गणेश कुमार आदि ब्रह्माकुमारी व ब्रह्म कुमार मौजूद रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *