Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख को टेरिटोरियल आर्मी के अफसरों को जुटाने का अधिकार दिया


भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच, केंद्र सरकार ने सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को टेरिटोरियल आर्मी (टीए) के अफसरों को मदद के लिए जुटाने का अधिकार दे दिया है। इस आदेश के तहत, अगर जरूरत पड़ी, तो क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी, निशानेबाज अभिनव बिंद्रा, अभिनेता मोहनलाल और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी युद्ध के मैदान में मोर्चा संभाल सकते हैं। आदेश 6 मई को जारी किया गया था और यह 9 फरवरी 2028 तक प्रभावी रहेगा। इसके अलावा, टीए की 32 इन्फैंट्री बटालियनों में से 14 बटालियनों को विभिन्न सैन्य कमानों में तैनात किया जाएगा। टीए, जिसे 1949 में स्थापित किया गया था, न केवल युद्ध के समय देश की सेवा करता है, बल्कि आपदा राहत और मानवीय कार्यों में भी सक्रिय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *