Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

थाना सादाबाद चाँदी लूट की घटना का पुलिस द्वारा सफल अनावरण करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है

सादाबाद पुलिस ने चांदी लूटने की घटना मे प्रकाश मे आये एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से डेढ़ किलो सफेद धातु एक स्कूटर बरामद

हाथरस। 27 मार्च को वादी ईश्वरी प्रसाद पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी ग्राम तसींगा थाना सादाबाद द्वारा थाना सादाबाद पर लिखित तहरीर के माध्यम से सूचना दी कि वह अपने अन्य साथी राकेश कुमार के साथ आभूषण बनाने के लिए चाँदी लेने आगरा गये थे । वहाँ से करीब पांच किलो ग्राम चाँदी ले कर मोटरसाइकिल से अपने गाँव आ रहे थे तभी देवो रिसोर्ट से आगे मई रोड पर अज्ञात बदमाशों ने चांदी से भरा थैला लूट लिया है और भाग गये । वादी की प्राप्त तहरीर पर थाना सादाबाद पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।उक्त घटना को अत्यंत गम्भीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया तथा स्वाट टीम को भी लगाया गया था । जिसके उपरान्त टीमो द्वारा लगातार घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम में दिनांक 2 अप्रैल को सरौठ बम्बा श्रीनगर की पुलिया के पास थाना सादाबाद पुलिस व स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रूप से मुखबिर की प्राप्त सटीक सूचना पर कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड के उपरान्त आत्मरक्षार्थ की गयी जवाबी कार्यवाही में दो अभियुक्त कन्हैया व चंदू उर्फ चंद्रकांत गोली लगने से घायल/गिरफ्तार किया गया था तथा कांबिंग के दौरान एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था । जिसके उपरांत पुलिस द्वारा 3 अप्रैल को प्रकाश मे आये एक अन्य अभियुक्त कल्ला उर्फ कल्यान सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । पूछताछ के दौरान अभियुक्त लाला उर्फ टिंकू का नाम प्रकाश मे आय़ा था । जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमो द्वारा संभावित प्रयास किये जा रहे थे । जिसके क्रम मे 17 अप्रैल को थाना सादाबाद पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए अभियुक्त लाला उर्फ टिंकू उपरोक्त को मई खन्दौली मार्ग राधे राधे धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया गया है । लाला उर्फ टिंकू पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी नगला केशरी जलेसर रोड टेढी बगिया थाना ट्रान्स यमुना जिला आगरा है। जिसके कब्जे से एक किलो पचास ग्राम सफेद धातु(लूटी हुई),एक अदद स्कूटी नंबर UP80GV3230 (घटना की रैकी करने में प्रयुक्त) बरामद हुई है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के नाम थाना प्रभारी योगेश सिंह मय टीम थाना सादाबाद जनपद हाथरस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *