हाथरस/सासनी। यूनियन पब्लिक स्कूल में अध्ययनरत कक्षा चतुर्थ की छात्रा अनाया उर्फ दिव्यांशी पुत्री राजीव कुमार जैसवाल ने द्वितीय रैंक हासिल कर अपने माता पिता और गुरूजनों को गौरवान्वित किया है। अनाया के परिजनों के अनुसार सासनी के शिक्षक नगर निवासी विनोद कुमार जैसवाल के पुत्र राजीव कुमार जैसवाल की पुत्री अनाया आरंभ से ही खेल और पढ़ाई दोनों में ही समान रूप से रुचि लेती रही है। उसके पिता बताते हैं उसका कठिन परिश्रम लगन और माता-पिता का सहयोग एवं शिक्षकों का मार्गदर्शन उसकी इस सफलता का मुख्य कारण बना। उसकी सफलता के लिए बधाई देने वालों में परिजनों के अलावा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों ने शुभकामनाओं के साथ अनाया के उज्वल भविष्य की कामना की है।
अनाया ने हासिल की दूसरी रैंक
Recommendation for You

UP/Hathras; बच्चो के साथ टीम हाथरस। ऑपरेशन मुस्कान के तहत सिकन्द्राराऊ पुलिस ने अलीगढ़ हाईवे पर मिले…













