Breaking News
प्रदेश मंत्री बनने के बाद पहली बार  पहुंचे यतेंद्र शर्मा, भव्य स्वागत भारत विकास परिषद ने पारिवारिक मिलन में दिया संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेशकुटुंब प्रबोधन, युवा संस्कार, जलविहार और खेल प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन इनरव्हील क्लब ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेशवसुंधरा पुरम में लगाए 11 पौधे, हरित भविष्य के लिए लिया संरक्षण का संकल्प ध्रुव की तपस्या और नृसिंह अवतार की कथा से भावविभोर हुए श्रद्धालु बूलगढ़ी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) ने एसपी को सौंपा ज्ञापननिर्दोषों को न्याय और वास्तविक दोषियों पर कार्रवाई की उठाई मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

खडी बुलेट बाइक में लगी आग

हाथरस/सासनी। कस्बा के संजय काॅलोनी में सरसों का तेल लेने आए एक ग्रामीण की बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। जिससे बुलेट बाइक धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार गांव इगलास मार्ग लहौर्रा निवासी नारायण सिंह पुत्र पंचम सिंह अपनी बुलेट बाइक यूपी 86 एए 8076 पर सवार होकर सासनी के संजय काॅलोनी स्थित स्पेलर पर सरसों का तेल लेने आया था। बताते हैं कि उसने स्पेलर के निकट ही छाया में अपनी बुलेट बाइक खडी कर दी। तभी अचानक बुलेट में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक बाइक स्वामी कुछ समझ पाता तब तक बाइक धू‘-धू कर जलने लगी। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय लोगों की भीड जुट गई। लोगों ने आग पर मिट्टी पानी डालकर बडी मुश्किल से आग पर काबू पाया। मगर बुलेट बुरी तरह जलकर नष्ट हो गई। इससे बुलेट बाइक स्वामी का हजारों का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *