Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

स्वस्थ रहना है तो बदलते मौसम में खानपान का रखें विशेष ध्यान- डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह

राष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी में स्वर सुधा सम्मान-2025 से सम्मानित हुए प्रतिभागी

सासनी। अजीत नगर सासनी में सासनी विज्ञान क्लब, सुशीला फाउंडेशन एवं बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वाधान में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। सोमवार को अयोजित कार्यक्रम में ऑनलाइन राष्ट्रीय काव्य संगोष्ठी आयोजित की गई जिसमें अनिता मंदिलवार सपना, अशोक कुमार टोंडे छत्तीसगढ़, माधवी, सुजाता, सिद्धिका वर्धन, अलीगढ़, दिलीप कुमार मिश्रा, योगेश्वरी बिसेन, सरिका गुप्ता मध्य प्रदेश, सीमा राव आजमगढ़, माधुरी, आदित्य आगरा, हिना, श्रेया, हरिमोहन गुप्ता हमीरपुर, सुधीर कुमार मिश्र देवरिया आदि को स्वर सुधा सम्मान-2025 से अलंकृत किया गया। वहीं डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि दुनिया के लगभग एक सौ चैरानवे देश प्रतिवर्ष सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाते हैं। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर लोगों को जागरूक करना है। इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम सबका स्वास्थ्य,सबके लिए है। ऑनलाइन सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में देश-विदेश के सैकड़ो प्रतिभागियों निशा मलेशिया, अकबर मूसा चाड अफ्रीका गणराज्य, अमित ढाल पश्चिम बंगाल, मोहम्मद कैफ दिल्ली, डॉ. स्नेहा चैधरी हरियाणा, कोंडूरा वेंकटेश्वर लू आंध्र प्रदेश, मीना नेगी उत्तराखंड, रतनप्रिया छत्तीसगढ़, मेलिना चैहान एटा, विभा शुक्ला सीतापुर, सुनील वर्मा गोंडा, गुफराना बुलंदशहर, प्रीति श्रीवास्तव रायबरेली, विजय कुमार मिर्जापुर ऑफलाइन प्रतिभागी दीपक कुमार शर्मा, विष्णु, रिद्धि शर्मा, धनिक्षा, प्रांजल, शिवांश, प्रथम, मोंटी, नीलाक्ष, प्रवीण, सेजल, हिमांशु आदि को प्रमाण पत्र से पुरस्कृतकर प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तकनीकी सहयोग अनीता वर्मा हाथरस एवं ईरा सिंह चंदौली का रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ राजेश कुमार राष्ट्रीय अध्यक्ष बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया एवं सुशीला देवी अध्यक्ष सुशीला फाउंडेशन ने की और संचालन डॉ सतना ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *