हाथरस। दाल से भरा ट्रक दिल्ली से कोलकाता जा रहा था। थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे कासगंज की तरफ से आ रहे एनएचएआ के डंपर नंबर से ट्रक की टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास ट्रक और डंपर में आपस में भिड़ गए। जिससे डंपर चालक की मौत हो गई। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अलीगढ़ के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। 5 मार्च की सुबह दाल से भरा ट्रक नंबर HR55-AU-9028 दिल्ली से कोलकाता जा रहा था,जिसे चालक विकास कुमार पुत्र राम आसरे निवासी बहादरपुर कन्नौज चला रहा था। थाना सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर अगसोली चौराहे के पास सुबह करीब 5:30 बजे कासगंज की तरफ से आ रहे एनएचएआ के डंपर नंबर UP87-AT-0914 से ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में डंपर चालक हरिओमपूरी पुत्र हीरापुरी निवासी नया बांस की सला कस्बा व थाना शमशाबाद आगरा की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक विकास गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिकंदराराऊ लाया गया। जहां से उसे अलीगढ़ के मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया । सड़क पर से दोनों वाहनों को क्रेन से हटाकर आवागमन चालू करा दिया गया है।
ट्रक-डंपर की आपस में भिड़ंत, एक की मौत, गंभीर घायल चालक अलीगढ़ मेडिकल रेफर
Recommendation for You

UP/HATHRAS नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का स्वागत करते भाजपाई हाथरस। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त…

UP/HATHRAS जलविहार का आनंद लेते भारत विकास परिषद के सदस्य हाथरस। भारत विकास परिषद, हाथरस शाखा द्वारा…

UP/HATHRAS इनरव्हील क्लब की सदस्याएं पौधारोपण करते हुए हाथरस। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल द्वारा वसुंधरा पुरम, लहरा…

UP/HATHRAS कथा रसपान करते भक्त हाथरस। श्रीकृष्ण गौशाला, गौशाला रोड स्थित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ…

UP/HATHRAS प्रभारी निशांत उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंप कर वापस आते राष्ट्रीय…









