Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

hathras;दाऊजी मेला पंडाल में विधिक सहायता शिविर, 600 स्वयं सहायता समूहों को मिली 9.61 लाख की मदद

1 4

UP/Hathras। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में रविवार को दाऊजी महाराज मेला पंडाल स्थित पद्मश्री काका हाथरसी स्मृति मंच पर मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर आयोजित किया गया। जिला जज विनय कुमार तृतीय की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत पात्र लाभार्थियों को सहायता और प्रमाण पत्र वितरित किए गए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित 600 स्वयं सहायता समूहों को सीआईएफ-आरएफ स्टार्टअप के तहत 9.61 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। आयुष्मान कार्ड वितरित करने के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और किसानों को सम्मानित किया गया। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण तथा कृषि यंत्रीकरण योजना के लाभार्थियों को कृषि यंत्रों से संबंधित लाभ दिए गए। जिला जज ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित नहीं रहना चाहिए। जरूरतमंद व्यक्ति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में आवेदन कर निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंदों को विधिक अधिकारों की जानकारी देने के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, नशामुक्ति पर नुक्कड़ नाटक और लोकनृत्य प्रस्तुत कर जागरूकता का संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *