UP/Hathras; श्री राजराजेश्वरी माँ चामुंडा मैया के प्रथम शारदीय नवरात्र पर आलौकिक दर्शनहाथरस। शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। शहर से लेकर देहात तक देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने माता रानी का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में दिनभर माता के जयकारे गूंजते रहे।नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिरों में माता का मनोहारी श्रृंगार किया गया। कुछ मंदिरों में शतचंडी पाठ महायज्ञ भी शुरू हुआ। घरों में महिलाओं ने पूजा की चौकी सजाकर माता रानी को विराजमान किया और कलश स्थापना के साथ व्रत रखा। बाजारों में पूजा सामग्री, फल-फूल और अन्य पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए भी लोगों की भीड़ रही।शहर के हाथरसी देवी मंदिर, चामड़ गेट स्थित चामुंडा देवी मंदिर, मुरसान गेट के बौहरे वाली देवी और बराही देवी मंदिर, रमनपुर स्थित मां चामुंडा देवी, तालाब चौराहा स्थित मां शीतला माता मंदिर तथा किला स्थित पथवारी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इसके अलावा सासनी के मां कंकाली देवी मंदिर, बिसाना की मां तारागढ़ वाली देवी, चिंताहरण महादेव स्थित कैला-चामुंडा देवी मंदिर और सीयल स्थित शीतला माता मंदिर में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना की। नवरात्र के पहले दिन पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Hathras;नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा को मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Recommendation for You

UP/Hathras; कलश यात्रा में शामिल भक्त हाथरस।सिकंदराराऊ के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर…

UP/Hathras; विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का स्वागत करते आयोजक हाथरस।सिकंदराराऊ के मंडी गांधी गंज स्थित ऐतिहासिक…












