Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;कलश यात्रा के साथ पथवारी माता मंदिर पर नवचंडी यज्ञ और देवी पुराण कथा का शुभारंभकलश यात्रा से मां दुर्गे की भक्ति में डूबा समूचा नगर,गूंजे माता रानी के जयकारे

1 41

UP/Hathras; कलश यात्रा में शामिल भक्त हाथरस।सिकंदराराऊ के मोहल्ला नगला शीशगर स्थित सिद्ध पीठ पथवारी माता मंदिर पर शारदीय नवरात्रि महोत्सव के पावन अवसर पर नवचंडी यज्ञ एवं श्री देवी पुराण भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव के प्रथम दिन नगर में एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला।
कलश यात्रा नगर के रामलीला मैदान स्थित मंदिर से विधि-विधान के साथ प्रारंभ हुई। इसके बाद यह नयागंज, तिराहा बाजार, चूड़ी मार्केट, बारहसैनी, पुरानी तहसील रोड, पंत चौराहा और कासगंज रोड सहित नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होती हुई वापस पथवारी माता मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।
यात्रा के शुभारंभ पर मुख्य आचार्य पंडित सुभाष चंद्र दीक्षित एवं अन्य विद्वान आचार्यों द्वारा पूरी वैदिक रीति-रिवाज और मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर और सिर पर मंगल कलश लेकर चल रही थीं। ढोल-नगाड़ों की थाप और माता रानी के गगनभेदी जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा।
त्योहार और भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली प्रभारी  शिवकुमार शर्मा स्वयं पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहकर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे। नवरात्रि महोत्सव के मद्देनजर पथवारी माता मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में भी पुलिस प्रशासन द्वारा चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
इस धार्मिक आयोजन के दौरान मुख्य रूप से धर्मेंद्र शर्मा एडवोकेट, वीरो लाला, चेतन शर्मा, राजीव चतुर्वेदी, भानु प्रताप सक्सेना, वीरेंद्र सिंह चौहान, अरविंद भारद्वाज, शिरोमणि वार्ष्णेय, विनय चतुर्वेदी, संजीव पंडित, बबलू सिसोदिया, बृज बिहारी कौशिक, लकी शर्मा, विमल उपाध्याय, उमेश वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, सुनील शर्मा, विष्णु शर्मा, हर्षित चतुर्वेदी, युवराज चतुर्वेदी , विनय शर्मा सहित भारी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *