Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

नेपाल में भीषण तबाही: बाढ़ में 165 लोगों की मौत, 826 लापता

file 0000000014fc821198da382b3ace13d4


काठमांडू। नेपाल-चीन सीमा क्षेत्र में ग्लेशियर ढहने के बाद आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। नेपाल में अब तक 165 लोगों की मौत और 826 लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।
बाढ़ और मलबे के तेज बहाव से कई घर, सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचा प्रभावित हुआ है। लापता लोगों में स्थानीय नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में पर्यटक भी शामिल हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार 590 पर्यटक संपर्क से बाहर हैं, जिनमें 177 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।
हादसे के बाद नेपाल में सेना, पुलिस और राहत दलों ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। नदी किनारे और प्रभावित इलाकों में लापता लोगों की तलाश जारी है।
JR EXPRESS BREAKING NEWS: नेपाल में प्राकृतिक आपदा से मचा हाहाकार, सैकड़ों लोग अभी भी लापता, राहत और बचाव अभियान जारी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *