Breaking News
Hathras;संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने Hathras;जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात Hathras;अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी

1 49

मृतक का फाईल फोटो

UP/Hathras। सासनी कस्बा में मंगलवार सुबह मंडी के पास खड़े एक ई-रिक्शा पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मंगलवार को सुबह करीब सात बजे जब स्थानीय लोगों की नजर रिक्शे पर पड़े शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद सासनी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। काफी देर बाद मृतक की पहचान सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अड़तीस वर्षीय लाखन सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि लाखन सिंह अविवाहित था, और कई दिनों से अपने घर नहीं पहुंचा था। वह अक्सर घर से बाहर ही रहा करता था। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *