UP/Hathras; देवेंद्र सिंह तोमर चरण सेवक श्री कात्यायनी देवी मंदिरहाथरस। अलीगढ़-आगरा बाईपास स्थित बांके बिहारी एन्क्लेव में मां कात्यायनी देवी का नव्य एवं भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है। 16 अक्टूबर को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ मंदिर में मां की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महामंडलेश्वर रुद्रदेवानंद महाराज के सानिध्य में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन से ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। यज्ञ-आहुतियों और मां के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय बना हुआ है।मंदिर को फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया है। प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना, यज्ञ और वैदिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्रद्धालु यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के छठवें दिन मां कात्यायनी को उनके नवनिर्मित मंदिर में विराजमान कराया जाएगा।मंदिर के चरण सेवक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला गौसेवा प्रमुख देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि इस स्थान पर करीब 200 वर्ष पूर्व मां कात्यायनी खेत में प्रकट हुई थीं। उस समय यहां दीवारनुमा छोटा मंदिर था, जहां ग्रामीण पूजा-अर्चना करते थे। समय के साथ जोगिया गांव सहित आसपास और दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं का आना बढ़ता गया। ग्रामीणों और बुजुर्गों से मिली प्रेरणा तथा मां के प्रति आस्था के चलते भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया है।16 अक्टूबर को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर के माध्यम से करीब दो शताब्दियों से चली आ रही धार्मिक परंपरा को नया स्वरूप मिलेगा।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;16 अक्टूबर को भव्य मंदिर में विराजमान होंगी मां कात्यायनीनवरात्रि के प्रथम दिन से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अनुष्ठान शुरू, करीब 200 वर्ष पुरानी है प्रकट स्थली की मान्यता
Hathras;16 अक्टूबर को भव्य मंदिर में विराजमान होंगी मां कात्यायनीनवरात्रि के प्रथम दिन से प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अनुष्ठान शुरू, करीब 200 वर्ष पुरानी है प्रकट स्थली की मान्यता
Recommendation for You

UP/Hathras; जिलाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शिवकन्या से शिष्टाचार मुलाकात करते हुएहाथरस। गांव नया…

UP/Hathras; घायल का सीएचसी में उपचार करते चिकित्सक हाथरस। गांव भूतपुरा के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर…

UP/Hathras; नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी दिवाकर स्वागत करते हुए हाथरस। इलाहाबाद उच्च न्यायालय…











