Breaking News
Hathras;संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने Hathras;जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात Hathras;अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने

1 48

UP/Hathras; थाना सासनी हाथरस। सासनी क्षेत्र में सड़क हादसे, कार चोरी और मारपीट की घटनाओं के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की तहरीर के आधार पर चार मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पहले मामले में नौ अक्टूबर को अलीगढ़ से हाथरस लौट रहे शैलेंद्र कुमार और उनके पिता भगवती प्रसाद की बाइक को हनुमान मंदिर के आगे वन चेतना केंद्र के सामने ट्रक ने टक्कर मार दी थी। हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर मौत हो गई थी और बाइक में आग लग गई थी। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। लाखन सिंह निवासी नहरोई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।दूसरी घटना में सेवानिवृत्त एलआईयू कर्मी लखमी सिंह के पुत्र पुष्पेंद्र सिंह की सफेद अर्टिगा कार चोरी हो गई। पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर की रात घर के पीछे बनी पार्किंग से कार चोरी हुई थी। सुबह पार्किंग का गेट खुला मिला और कार गायब थी। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।तीसरे मामले में गांव गारवगढ़ी निवासी मंजू, पत्नी स्वर्गीय छेदीलाल ने पड़ोसी राहुल, कमला देवी, रेखा और अन्य लोगों पर पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, मारपीट में उन्हें चोटें आईं और मोबाइल भी तोड़ दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।चौथे मामले में गांव तिलौठी निवासी रजनी ने पति प्रेमपाल, जेठ विनोद व जगदीश और ससुर भजनलाल पर मारपीट, गाली-गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने पर उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *