Breaking News
Hathras;संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी Hathras; सासनी में अपराध और हादसों का सिलसिला, तीन दिन में चार मामले दर्ज पिता-पुत्र की मौत के मामले में ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट, कार चोरी और मारपीट की घटनाएं भी आईं सामने Hathras;जगदीश कुशवाहा बने जन अधिकार पार्टी के नए जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष से की शिष्टाचार मुलाकात Hathras;अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर Hathras;पालिका अध्यक्ष के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बहाल होने पर व्यापारियों ने किया स्वागतढोल-नगाड़ों के बीच फूलमालाएं पहनाकर किया सम्मान, शहर के विकास और सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras;अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

1 46

UP/Hathras; घायल का सीएचसी में उपचार करते चिकित्सक हाथरस। गांव भूतपुरा के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव आलमपुर निवासी मलूका सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम से सासनी आया था। जो काम समाप्त करके वापस अपने घर लौट रहा था बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक गांव भूतपुरा के निकट पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल मलूका को सड़क से उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *