UP/Hathras; कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हाहाथरस। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय 28वीं जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026 का समापन किया। इस दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों को खेल भावना, अनुशासन, परिश्रम और निरंतर अभ्यास का महत्व बताते हुए बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी यातायात दुष्यंत कुमार सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा अनुशासन और टीम भावना विकसित करना रहा।
Hathras;जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Read Also
Recommendation for You

जनकपुरी में चारों भाइयों का स्वागत करतीं जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय UP/Hathras। श्री रामलीला महोत्सव के…













