Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

हाथरस से बड़ी खबर:- तालाब चौराहा अलीगढ़ रोड एक बैंक के मैनेजर वेंडर दलाल पर गंभीर आरोप

1 28

 

उत्तर प्रदेश हाथरस। अलीगढ़ रोड एक बैंक का मामला सामने आया है जिसमें मैनेजर ,वेंडर ,दलाल के द्वारा लोन का पैसा गवन हो जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सुमन ने बताया है कि मैं एक बैंक गई थी जिसमें मुझ पर सारे डॉक्यूमेंट पर साइन करा लिए। उसके बाद में कुछ दिन बाद बैंक गया और पूछा कि मेरी लोन का क्या हुआ तो मैनेजर साहब एवं दलाल ने मुझसे कहा कि आपकी लोन ऊपर से नहीं हो पा रही है। कुछ समय बीत जाने के बाद जब मेरे पास किस्त के लिए बैंक से फोन फोन आया तो पीड़िता के होश उड़ गए। बैंक जाकर स्टेटमेंट निकाला तो लोन का मालूम हुआ। लेकिन आज तक मुझे लोन का पैसा और ना ही अकाउंट में पैसा मिला है। जिसकी शिकायत पीड़िता सुमन ने पुलिस अधीक्षक हाथरस एवं साइबर क्राइम हाथरस को कर दी है। पीड़ित का कहना है इस बैंक द्वारा बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा फ्रॉड हो चुका है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *