Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; जनता की शिकायतों के निस्तारण की डीएम कर रहे निगरानी

1 23

UP/Hathras; जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेलहाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनसामान्य की शिकायतों के प्रभावी और समयबद्ध निस्तारण के लिए जनता दर्शन व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अपने कार्यालय में उपस्थित रहकर जनसमस्याएं सुनने को कहा गया है। जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों की डीएम स्वयं निगरानी कर रहे हैं। शिकायतकर्ता की मौजूदगी में संबंधित अधिकारियों से प्रकरण की स्थिति और की गई कार्रवाई की जानकारी ली जा रही है तथा जरूरत के अनुसार तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं। कई मामलों में संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर बुलाकर शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। डीएम ने अधिकारियों से प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही या अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों को त्वरित समाधान उपलब्ध कराना और उन्हें विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *