UP/Hathras; सासनी की रामलीला में मंचन करते कलाकार हाथरस।सासनी कस्बा के श्री रामलीला मैदान में मानस कला मंच के बैनर तले और श्री हरि गोपाल गुप्ता के निर्देशन में चल रहे भव्य श्री रामलीला महोत्सव में देर रात तक धार्मिक एवं सांस्कृतिक छटा बिखरी रही। कलाकारों के जीवंत अभिनय ने उपस्थित दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
बुधवार को श्री रामलीला महोत्सव की शुरुआत श्री सीता जी के जन्म के पवित्र प्रसंग के साथ हुई। इसके बाद श्रीराम और लक्ष्मण का अपने गुरु विश्वामित्र के साथ जनकपुर में भव्य प्रवेश और माता सीता द्वारा गौरी पूजन के मनमोहक दृश्यों का मंचन किया गया। कार्यक्रम के अगले चरण में रावण-बाणासुर संवाद का मंचन हुआ, जिसमें दोनों पौराणिक पात्रों के बीच तीखे संवादों ने दर्शकों का ध्यान बांधे रखा। जैसे ही श्रीराम ने शिव धनुष प्रत्यंचा चढ़ाकर भंग किया, पूरा रामलीला मैदान जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। धनुष भंग के पश्चात क्रोधित होकर पहुंचे महर्षि परशुराम और लक्ष्मण के बीच हुए ओजस्वी संवाद ने मंचन में ऊर्जा भर दी, जिसे देखकर दर्शक तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रकाश चंद शर्मा, डॉ. लोकेश शर्मा, लीलाधर शर्मा, विनोद कुमार जैन, जयप्रकाश माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, अनिल गुप्ता, प्रशांत, रामनिवास शर्मा, विमल शर्मा, धीरू गांधी, सतीश चंद्र गुप्ता, सुनील कुमार वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, बृजेश शर्मा, प्रमोद गर्ग, अरविंद कातिब समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Hathras; श्री रामलीला महोत्सव धनुष भंग होते ही गूंजे श्रीराम के जयकारे, परशुराम-लक्ष्मण संवाद ने बांधा समांसीता जन्म से लेकर परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक के प्रसंगों का हुआ जीवंत मंचन














