UP/Hathras; गिरफ्त में आरोपीहाथरस। दीपावली पर्व को सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाथरस पुलिस द्वारा अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री के भंडारण, निर्माण एवं बिक्री के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 33 टन अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार अईयापुर खुर्द निवासी राम वार्ष्णेय पुत्र संतोष कुमार वार्ष्णेय तथा वालापट्टी निवासी मनोज वार्ष्णेय पुत्र चंद्रभान को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 25 टन पोटाश और आठ टन गंधक बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद सामग्री को अवैध आतिशबाजी निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बताया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में संभावित भंडारण और निर्माण स्थलों को चिन्हित कर चेकिंग व तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। मामले में कोतवाली नगर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।इसके अलावा थाना हाथरस में भी अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री के संबंध में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर अभियुक्तों को नामजद किया गया है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस द्वारा अन्य संभावित स्थानों को चिन्हित कर तलाशी और चेकिंग की कार्रवाई भी जारी रखी गई है।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;33 टन अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान, 25 टन पोटाश और आठ टन गंधक पकड़ा
Hathras;33 टन अवैध आतिशबाजी निर्माण सामग्री बरामद, दो गिरफ्तार दीपावली से पहले पुलिस का विशेष अभियान, 25 टन पोटाश और आठ टन गंधक पकड़ा
Recommendation for You

UP/Hathras; जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेलहाथरस। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने जनसामान्य की…

UP/Hathras; घायल अस्पताल में इलाज कराते हुए हाथरस।सासनी कोतवाली क्षेत्र के गदाखेड़ा गांव के निकट दोपहर…












