Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; गांव विघैपुर में भव्य श्रीरामलीला महोत्सव शुरू

1 21

विघैपुर में लीला मंचन

UP/Hathras। सासनी तहसील क्षेत्र के गांव विघैपुर में न्यू बाल रामलीला कमेटी के बैनरतले रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्री गणेश के पूजन के साथ किया गया।
मंगलवार की देर शाम श्री रामलीला महोत्सव का उद्घाटन सासंद अनूप बाल्मीकि, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सादाबाद विधायक प्रदीप चैधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा तथा चैधरी अर्जुन सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने भगवान श्री गणेश के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्रवासियों को श्रीरामलीला महोत्सव की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि श्रीरामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। भगवान श्रीराम के आदर्शों से समाज को सत्य, त्याग, कर्तव्य और सदाचार की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने लोगों से रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। श्रीरामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत किया तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वाले लोगों का आभार जताया। आयोजकों ने महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रसंगों का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा। इस दौरान रामलीला के संरक्षक चैधरी अर्जुन सिंह, अध्यक्ष प्रेम शर्मा, हरवीर सिंह, पिंकू शर्मा, मोहित शर्मा, अजय शर्मा, कन्हैया सिंह प्रधान, विक्रम सिंह जादौन, भूरा चैधरी, कोमल सिंह तोमर सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *