Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; केबीसी में तेजाब पीड़िता की पीड़ा सुन द्रवित हुए राजीव वार्ष्णेय, आश्रम के दरवाजे खोलने का संकल्प

1 38

UP/ Hathras; मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेयहाथरस। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेय ने तेजाब हमले की शिकार और बेसहारा महिलाओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। ग्राम चिंतापुर में संस्था द्वारा निर्माणाधीन आधुनिक वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में अब ऐसी महिलाओं को भी आश्रय और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराया जाएगा, जिनका कोई सहारा नहीं है।राजीव वार्ष्णेय ने बताया कि लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति में तेजाब हमले की  कमला की व्यथा सुनकर वह भीतर तक प्रभावित हुए। कमला ने कार्यक्रम में तेजाब हमले के बाद झेली गई पीड़ा और सामाजिक उपेक्षा का अनुभव साझा किया। उनका कहना है कि ऐसी महिलाओं को केवल सहानुभूति नहीं, बल्कि सुरक्षित छत, सम्मान और परिवार जैसे वातावरण की आवश्यकता है। इसी से प्रेरित होकर उन्होंने आश्रम में तेजाब पीड़ित बेसहारा महिलाओं को भी स्थान देने का संकल्प लिया।संस्था के मुख्य संरक्षक वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश बल्लभ ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए कहा कि आश्रम का उद्देश्य बेसहारा बुजुर्गों और अनाथ बच्चों को पारिवारिक वातावरण देना है और अब तेजाब पीड़ित महिलाओं को भी यहां सहारा मिलेगा। महिला विंग की जिला अध्यक्ष प्रगति वार्ष्णेय एवं जिला कोषाध्यक्ष वर्षा वार्ष्णेय ने कहा कि ऐसी महिलाओं को शारीरिक और मानसिक आघात से उबरने के लिए विशेष देखभाल की जरूरत होती है।जिला अध्यक्ष नारायण लाल, जिला महामंत्री कन्हैया वार्ष्णेय एवं जिला कोषाध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि आश्रम परिसर में प्रस्तावित लघु कुटीर उद्योगों के माध्यम से पीड़ित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जाएगा। युवा एवं नगर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने भी इस संकल्प को धरातल पर उतारने में सहयोग का भरोसा दिलाया। संस्था ने समाज के लोगों से इस सेवा कार्य में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *