Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; दाऊजी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक, 56 भोग अर्पित

1 36

UP/ hathras; पूजन अर्चन करते जिलाधिकारी अतुल वत्स, जिला जज विनय कुमार तृतीय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हाहाथरस। दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने जिला जज विनय कुमार तृतीय, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा एवं परिवारीजनों के साथ किला परिसर स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में विधि-विधान एवं मंत्रोच्चारण के साथ पूजन और महाभिषेक किया।पूजन एवं महाभिषेक के दौरान मंदिर परिसर जयकारों, शंखनाद और घंटों की गूंज से भक्तिमय हो गया। दाऊजी महाराज का पंचामृत से महाभिषेक कर 56 भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस, तहसीलदार, पत्रकार, शहर के नागरिक, संबंधित अधिकारी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *