UP/ Hathras; मेले में उपस्थित प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य व अन्य हाथरस। ब्रज क्षेत्र की आस्था, लोक संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत के प्रतीक 115वें एवं तृतीय प्रांतीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज-2026 का गुरुवार को भव्य शुभारंभ हुआ। महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री तथा जनपद की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि, विधायक सदर अंजुला सिंह माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राणा, जिलाधिकारी अतुल वत्स एवं पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ दाऊजी मंदिर पहुंचकर दाऊ बाबा एवं रेवती मैया के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। बीएलएस इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ब्रज गीत एवं लोक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर ब्रज की लोक संस्कृति की मनोहारी झलक प्रस्तुत की।जिलाधिकारी अतुल वत्स ने मेले का परिचय देते हुए कहा कि दाऊजी का मेला केवल हाथरस का वार्षिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्रज क्षेत्र की आस्था, लोक संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि मेले की परंपरा वर्ष 1912 में छोटे आयोजन के रूप में शुरू हुई थी और समय के साथ यह विशाल लक्खी मेले का स्वरूप ले चुका है। इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश शासन ने इसे राजकीय मेला घोषित किया। उन्होंने कहा कि इस बार श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रकाश और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि दाऊजी की पावन धरती पर मेले का शुभारंभ उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि दाऊजी मेले के साथ विश्वकर्मा जयंती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन का अवसर भी जुड़ा है। उन्होंने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित होने वाले सेवा संकल्प अभियान का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके माध्यम से सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और जनभागीदारी की भावना को मजबूत करने के लिए विभिन्न जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने मेले के शुभारंभ पर जनपदवासियों और श्रद्धालुओं को बधाई देते हुए कहा कि दाऊजी का मेला हाथरस की आस्था और गौरव से जुड़ा ऐतिहासिक आयोजन है। उन्होंने मेले की तैयारियों में जुटे अधिकारियों, कर्मचारियों, आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाह, विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, विधायक अंजुला सिंह माहौर तथा निवर्तमान अध्यक्ष एवं प्रशासक जिला पंचायत सीमा उपाध्याय ने भी मेले के शुभारंभ पर बधाई दी और कहा कि प्रांतीय मेला घोषित होने के बाद इसके स्वरूप एवं व्यवस्थाओं में निरंतर बदलाव दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी पुलिस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं शहर के नागरिक मौजूद रहे।
Hathras; भव्य शुभारंभ के साथ दाऊजी मेले में उमड़ा आस्था और संस्कृति का रंग
Recommendation for You

UP/ Hathras; मानव कल्याण सामाजिक संस्था के संस्थापक राजीव वार्ष्णेयहाथरस। मानव कल्याण सामाजिक संस्था के…

UP/ hathras; पूजन अर्चन करते जिलाधिकारी अतुल वत्स, जिला जज विनय कुमार तृतीय व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव…












