UP/ HATHRAS; संयोजक योगेश वार्ष्णेय का स्वागत करते भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता व उनकी टीमहाथरस। 115वें लक्खी मेला दाऊजी महाराज एवं तृतीय प्रांतीय मेला के तहत 25 सितंबर को दाऊजी मेला पंडाल में होने वाले ‘एक दिन दाऊ बाबा के नाम’ संगीतमय एवं भक्तिमय कार्यक्रम के संयोजक योगेश वार्ष्णेय का होटल रॉयल रिच में भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता एवं उनकी टीम ने स्वागत व सम्मान किया। उन्हें पगड़ी, दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। योगेश वार्ष्णेय ने बताया कि कार्यक्रम में टी-सीरीज के भजन गायक पंडित रामावतार शर्मा के साथ ईशा गुप्ता, प्राची दीक्षित, विशाल दुबे और राघव भजनों की प्रस्तुति देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए तैयारियां चल रही हैं और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इस मौके पर बंटी गौड़, अशोक गोला, हिमांशु शर्मा, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन बागड़ी, मिलन कुशवाह, पूजा शर्मा, प्रदीप बंसल, राखी शर्मा, रमन माहौर, सुमित कांत गोयल व सुरेश चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Hathras; एक दिन दाऊ बाबा के नाम कार्यक्रम संयोजक का स्वागत
Recommendation for You

UP/ HATHRAS; प्रेसवार्ता में संयोजक विपुल गौड़ व दंगल कमेटी जानकारी देते हुए हाथरस। राजकीय लक्खी मेला दाऊजी महाराज…













