Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

प्रशांत किशोर का भाजपा पर बड़ा आरोप, शीर्ष नेताओं पर प्रत्याशियों को धमकाने का लगाया आरोप

1 7
Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X Frame Banner 1 scaled


जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि भाजपा नेताओं ने उनकी पार्टी के एक प्रत्याशी को बरगलाने, धमकाने, समझाने और दबाव डालकर नामांकन वापस कराने की कोशिश की है। पीके ने इस कथित मुलाकात की तस्वीरें भी सार्वजनिक की हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। प्रशांत किशोर ने कहा कि यह लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर सीधा हमला है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से इस मामले में तत्काल संज्ञान लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। भाजपा की ओर से इस आरोप पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *