UP/Hathras। करवाचौथ की शाम बाइक लेकर घर से निकले 45 वर्षीय युवक का शव गुरुवार देर रात कोतवाली हसायन क्षेत्र में जाऊ नहर पुल के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार, गांव नगला मियां पट्टी देवरी निवासी नरेशपाल पुत्र सुखबीर सिंह पेशे से वाहन चालक था। करवाचौथ के चलते वह एक दिन पहले ही घर आया था। गुरुवार शाम करीब वह बाइक लेकर बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच पुलिस को जाऊ नहर पुल के पास सड़क किनारे उसका शव मिला। शुरुआत में मौके पर उसकी पहचान नहीं हो सकी। बाद में पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिन्होंने पहुंचकर शव की शिनाख्त नरेशपाल के रूप में की।पुलिस के अनुसार, आशंका है कि किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गया है। हादसे के बाद गांव में शोक छाया हुआ है।
Home
ताजा न्यूज़
Hathras;करवाचौथ की शाम घर से निकले युवक का शव जाऊ नहर पुल के पास मिलाअज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Hathras;करवाचौथ की शाम घर से निकले युवक का शव जाऊ नहर पुल के पास मिलाअज्ञात वाहन की टक्कर से मौत की आशंका, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
Recommendation for You

UP/Hathras; ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन (भानु) के सदस्य हाथरस। कृषि कार्य में प्रयुक्त ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य…

शिकायती पत्र के साथ शिकायतकर्ता राजीव वार्ष्णेय up/Hathras। अलीगढ़ रोड स्थित औद्योगिक आस्थान के भूखण्ड संख्या…












