Black Blue and Neon Pink Modern Tech Electronics and Technology X-Frame Banner
previous arrow
next arrow

Hathras; सात कुंतल लड्डुओं से सजे गणेश, विशाल मोदक ने मोहा मन

1 30

UP/ HATHRAS; अतिथियों का स्वागत करते आयोजक हाथरस। होली वाली गली स्थित चमत्कारी गणेश मंदिर में गणेश सेवा मित्र मंडल के दो दिवसीय 24वें वार्षिक स्थापना महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन सुबह भगवान गणेश का विधि-विधान से महाभिषेक किया गया। शाम को सात कुंतल लड्डुओं से भगवान गणेश का अलौकिक श्रृंगार किया गया, जबकि 3.5 कुंतल का विशाल मोदक भी आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे।महोत्सव के मुख्य आरतीकर्ता समाजसेवी रवि चौहान ने पूजा-अर्चना कर आयोजन का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि जलेसर की चेयरमैन गौरी वर्मा ने 108 दीपों से आरती की। इसके अलावा डमरू के साथ 108 दीपों और पांच अलग-अलग 21 दीपों से आरती उतारी गई। मंदिर और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया।आयोजकों ने अतिथियों का पटका पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। मंगलवार को शाम सात बजे फूलबंगला सजाया जाएगा और 7:30 बजे महाआरती होगी। शाम पांच बजे से श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। व्यवस्थाओं में आशीष सेंगर, मनीष कूलवाल, सन्जू भगत, श्याम वर्मा, प्रशान्त वर्मा, रवि वर्मा, कपिल अग्रवाल, राहुल मटरुमल, लोकेश वर्मा, लखन गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *